अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

  • मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत व्हीकल मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात वाहन चालक ने मोपेड़े सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक दूर छिटक गया। तभी मौका पाकर वाहन चालक फरार होगा। आसपास के लोगों की मदद से दोनों युवक को एम्बुलेंस की सहायता से एक निजी हॉस्पिटल लेजाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक ईलाज के बाद एक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की बीती रात मृतक जयराज पिल्ले अपने दोस्त प्रिंस के साथ मोटरसाईकिल से घर वापस आ रहा था। तभी जैसे की वह व्हीकल मोड़ के पास पहुंचा सामने से आ रहा एक वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालते हुए टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद एक्सीडेंट में घायल युवकों को ईलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज दौरान जयराज पिल्ले की मृत्यु हो गई है वहीं उसके के दोस्त प्रिंस की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के ऊपर मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment