जबलपुर की पश्चिम सीट से चुनाव लडूंगा

  • स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कहा…बुलडोजर मिनिस्टर बना, तो सारे कब्जे हटा दूंगा

जबलपुर। धर्म का मतलब है नैतिक नियम, जब शासक निजी स्वार्थों और महत्वाकांक्षाओं को लेकर उद्दंड होते हैं तब संतों को शासकों का मार्गदर्शक बनना एवं राजनीति में हस्तक्षेप करना जरूरी होता है। लोकतंत्र राम और कृष्ण के समय भी था। संत का मतलब प्रभाव और आचरण से है। संत को राजनीति में आना चाहिए शासक को गरम होना चाहिए, महिला को शर्म और बनिया को नर्म होना चाहिए। जरूरत पडऩे पर जबलपुर की पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा। अगर बुल्डोजर मंत्री बना तो तमाम अवैध कब्जों को हटा दूंगा। ये बात मध्य प्रदेश गौ-पालन बोर्ड कार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने। कॉफी हाउस विचार मंच के कार्यक्रम चर्चा चौक से पर कही। अनौपचारिक बातचीत में सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने भारत की राजनीति में भगवान राम और गौ-वंश के महत्व को भी बताया।

सब यूसीसी का स्वागत करें
स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कहा कि देश की विभाजक मूलक धारा समाप्त होनी चाहिए, जो समाप्त हुई है। सामाजिक समरसता भारत का मूल स्तर रहा है लेकिन इसमें अल्पसंख्यक बहुसंख्यक को फैलाया गया, जिससे देश विभाजित हुआ, इसलिए भारत में समान नागरिक कानून आना चाहिए। इसका सबको समर्थन करना चाहिए। इससे देश की एकता और अखंडता स्थापित होगी। वहीं शिक्षण संस्थाओं में मैकाले की शिक्षा पद्धति को बहिष्कार होना चाहिए।

हनुमत शक्ति जागरण अनुष्ठान होगा
स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कहा कि 2024 की जनवरी में अयोध्या में भगवान राम अपने स्थान पर विराजमान हो जाएंगे और मंदिर में भगवा ध्वज लहराएगा इसके साथ ही हनुमत शक्ति जागरण का अनुष्ठान भी राष्ट्र के कई राज्यों से होगा, इसी चातुर्मास में इसकी घोषणा भी हो जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राम ने हमेशा राजनीति को प्रभावित किया है, इसलिए महात्मा गांधी ने भी रघुपति राघव राजा राम का भजन कर आंदोलन चलाया था। राम इस देश के पारंपरिक शासक हैं, राम को भारत की भौगोलिक सीमा के बाहर भी आदर्श माना जाता है।

चरनोई की भूमि पर कमलनाथ पर ठीकरा फोड़ा
प्रदेश में चरनोई की भूमि की कमी है। जिससे गौ-वंश पशु आहार के लिए तरस रहा है। वह कचरा खा कर जीवनयापन कर रहा है। इस सवाल पर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने सीधे कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि इसके लिए कमलनाथ जिम्मेदार हैं, जिन्होंने चरनोई की भूमि बांट दी, और आज मुख्यमंत्री बनने का फिर से सपना देख रहे हैं। जिससे गाय कचरा खाने मजबूर हो रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश में हर गौ-शाला के साथ पांच-पांच एकड़ चरनोई भूमि लगा दी है। यदि कोई इस पर कब्जा करेगा, तो उस पर कार्यवाही भी की जाएगी।

चुनाव लड़ाएंगे तो पश्चिम से लड़ूंगा
स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कहा कि यदि संगठन चुनाव लड़ायेगा तो जरूर लडूंगा। पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। ऐसे में उनके सामने कौन होगा, जो चुनौती दे सकता है। अनुकूल परिस्थितियों में तो सब लड़ लेते हैं, प्रतिकूल परिस्थितियों में जो सामने आए। ऐसे में जो भी चुनौती है, उन्हें स्वीकार है।

बुलडोजर मंत्री बना दें शिवराज
स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार बनेगी, तो मुझे बुलडोजर मिस्टर शिवराज बना दें, वे सारे अवैध कब्जे छुड़ा देंगे। इस मौके पर उन्होंने सवाल के जवाब में कहा कि नर्मदा क्षेत्र के आसपास जो भी अवैध कब्जे हैं, यदि कोई कब्जा करता है, तो शिकायत मिलने पर कब्जा मुक्त भी प्रशासन के माध्यम से करवाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. हर्ष कुमार तिवारी, राकेश कुमार श्रीवास्, अनिमेष शुक्ला ,राकेश मिश्रा, यश राजपूत सहित विचार मंच के सभी सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Comment