
मंदसौर के गांधी सागर में ले जाएंगे
भोपाल। प्रधानमंत्री (Prime Minister) के जन्मदिन (Birthday) पर बड़ी धूमधाम से मध्यप्रदेश के कूनों अभ्यारण्य में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से लाए गए 20 चीतों में से एक की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने नेशनल टाइगर कंजर्वेशन से गुहार लगाई है कि वह जंगल में 19 चीतों की निगरानी नहीं कर पाएंगे, इसलिए उनके लिए नया घर तलाशा जाए।
इन चीतों ने चार नए चीतों को भी जन्म दिया है। वन अधिकारियों के अनुसार 748 स्क्वेयर कि.मी. के कूनो नेशनल पार्क में केवल 9 से 10 चीते रह सकते हैं, क्योंकि चीतों को 300 से 800 स्क्वेयर किलोमीटर जगह चाहिए। इसी के चलते 2 चीते पास के एक गांव में चले गए थे, जिन्हें वापस पार्क लाया गया। इन चीतों को दूसरे घर के रूप में मंदसौर स्थित गांधी सागर अभ्यारण्य का चुनाव किया गया है, लेकिन इसे तैयार करने में एक साल लगेगा। इसलिए उन्हें तब तक अन्य अभ्यारण्य में रखा जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved