भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मध्यप्रदेश सरकार की गुहार,  नहीं संभाल सकते चीते,  नया घर तलाशे

मंदसौर के गांधी सागर में ले जाएंगे

भोपाल। प्रधानमंत्री (Prime Minister) के जन्मदिन (Birthday) पर बड़ी धूमधाम से मध्यप्रदेश के कूनों अभ्यारण्य में नामीबिया  और दक्षिण अफ्रीका (South Africa)  से लाए गए 20 चीतों में से एक की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने  नेशनल टाइगर कंजर्वेशन से गुहार लगाई है कि वह जंगल में 19 चीतों की निगरानी नहीं कर पाएंगे, इसलिए उनके लिए नया घर तलाशा जाए।


इन चीतों ने चार नए चीतों को भी जन्म दिया है। वन अधिकारियों के अनुसार 748 स्क्वेयर कि.मी. के कूनो नेशनल पार्क में केवल 9 से 10 चीते रह सकते हैं, क्योंकि चीतों को 300 से 800 स्क्वेयर किलोमीटर जगह चाहिए। इसी के चलते 2 चीते पास के एक गांव में चले गए थे, जिन्हें वापस पार्क लाया गया। इन चीतों को दूसरे घर के रूप में मंदसौर स्थित गांधी सागर अभ्यारण्य का चुनाव किया गया है, लेकिन इसे तैयार करने में एक साल लगेगा। इसलिए उन्हें तब तक अन्य अभ्यारण्य में  रखा जाए।

Share:

Next Post

एक बार फिर संघ प्रचारक के हाथ में इंदौर की कमान

Wed Apr 19 , 2023
अब फिर संघ पैटर्न पर आ जाएगा इंदौर संभाग का संगठन 6 महीने से सहसंगठन मंत्री के रूप में कर रहे थे काम इंदौर। कल शाम अचानक  प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी (State General Secretary Bhagwandas Sabnani) को इंदौर संभाग के प्रभारी से हटाकर उनके स्थान पर सहसंगठन प्रभारी राघवेन्द्र गौतम की नियुक्ति कर दी। राघवेन्द्र […]