
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निगम-मंडलों में नियुक्तियों (Appointments in corporations and boards) का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (BJP State President Hemant Khandelwal) ने बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही नामों की लिस्ट जारी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से पद की आस लगाए नेताओं की उम्मीद एक बार फिर जाग गई है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘संगठन के पदों को भरना पहले जरूरी है। हाल ही में जिला प्रभारी घोषित किए, प्रकोष्ठ, कार्यसमिति, मोर्चों का गठन, बहुत सारा काम है। हमारा संगठन जितना मजबूत रहेगा, उतना ही भाजपा की राह आसान रहेगी। जहां तक निगम मंडल का सवाल है, उसमें पूरी तैयारी हो गई है। जल्द उसकी घोषणा हो जाएगी।’
भाजपा महिला मोर्चा ने नियुक्तियों में महिला शक्ति की मौजूदगी की कही बात
मध्य प्रदेश में निगम मंडल प्राधिकरणों में नियुक्तियो की अटकलो के बीच भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इन नियुक्तियों में महिला शक्ति की मौजूदगी की बात कही है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में महिला शक्ति को हमेशा स्थान मिलता है और उसी प्रकार से आगे भी उनका समायोजन रहेगा।
अश्वनी परांजपे ने आगे कहा कि पहले भी निगम मंडल में महिला शक्ति रही है, आगे जो भी निर्णय रहेंगे। वह पार्टी हित में समाज हित में जरूर रहेंगे। उन्होंने राहुल गांधी के सिंगरौली के प्रस्तावित दौरे को लेकर कहा कि राहुल गांधी इस तरह के प्रवास और दौरे करते रहते हैं वह उनका काम है और हम अपना काम कर रहे हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved