नई दिल्ली। डिजिटल दौर में स्मार्टफोन में बैंकिंग (Banking in Smartphone) से लेकर निजी जानकारी तक सब कुछ मौजूद होता है। ऐसे में एक खतरनाक मालवेयर (Malware) “गॉड मोड” को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह मालवेयर एंड्रॉयड फोन का पूरा कंट्रोल हैकर्स को दे सकता है और यूजर का बैंक अकाउंट भी खाली कर सकता है।
गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली National Cyber Crime Threat Analytics Unit (NCTAU) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हाई-लेवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें “गॉड मोड” नाम के मालवेयर को बेहद खतरनाक बताया गया है, जो फोन को रिमोट कंट्रोल डिवाइस में बदल सकता है।
‘गॉड मोड’ का मतलब है – पूरी तरह नियंत्रण। यह मालवेयर फोन में इंस्टॉल होने के बाद एक्सेसिबिलिटी परमिशन मांगता है। एक बार अनुमति मिलने पर हैकर्स फोन की स्क्रीन देख सकते हैं, टैप कर सकते हैं और बिना यूजर की जानकारी के कई काम कर सकते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सावधानी से इस तरह के साइबर हमलों से बचा जा सकता है। अनजान लिंक और संदिग्ध ऐप से दूरी ही सबसे सुरक्षित तरीका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved