
नई दिल्ली। सऊदी अरब (Saudi Arabia) के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा से बड़ी खबर आ रही है। दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस भीषण हादसे में हेलिकॉप्टर पर सवार सभी 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है। हालांकि, हादसे की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
हादसे की जांच शुरू
मंत्रालय ने कहा कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है। ऊर्जा मंत्रालय ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की और मृतकों की आत्मा की शांति व क्षमा के लिए प्रार्थना की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved