
डेस्क। वेटरन एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) इस समय सुर्खियों में आ गईं हैं। वजह है उनका जवाब, जो उन्होंने ट्रोलर्स (Trollers) को दिया है। अभिनेत्री को अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जीवन और परिवार से जुड़े पलों को साझा करते हुए देखा जाता है। उनके एक पोस्ट पर किसी यूजर ने उन्हें ट्रोल करने का प्रयास किया, जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया है।
अर्चना पूरन सिंह, जिन्हें कपिल शर्मा जैसे कॉमेडी शो के लिए जाना जाता है। साथ ही अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और अपने परिवार के साथ बिताए गए अनुभवों को शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें किसी यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया। यूजर ने लिखा, ‘सिर्फ शैक्षणिक जानकारी के लिए, आपके दादू और नानी एक साथ क्यों रह रहे हैं? क्या यह वृद्धाश्रम जैसा है?’
यूजर द्वारा किया गया सवाल अर्चना पूरन सिंह को बिल्कुल पंसद नहीं आया और उन्होंने इसका जोरदार जवाब दिया है। यहीं नहीं उन्होंने इस प्रतिक्रिया का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘आपके शैक्षणिक ज्ञान के लिए, यह कोई वृद्धाश्रम नहीं है। यह एक भारतीय घर है। मैं आपको भारतीय घर की परिभाषा बताती हूं, यह वह जगह है जहां बुजुर्गों को प्यार और सम्मान दिया जाता है और उन्हें परिवार के करीब रखा जाता है।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved