मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड में इस वक्त शादियों का दौर चल रहा है। अथिया शेट्टी-केएल राहुल, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Athiya Shetty-KL Rahul, Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) कुछ ऐसे जोड़े हैं जिन्होंने शादी की। इस बीच बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora and Arjun Kapoor) की शादी को लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं। मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को कभी नहीं छुपाया। लेकिन अब उनके फैंस सोच रहे हैं कि आगे क्या होगा। आप को बता दें कि अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है।
अरबाज और मलाइका ने 1998 में शादी की थी। लेकिन लगातार झगड़ों के चलते उन्होंने 2017 में अलग होने का फैसला किया। उसके बाद ये बात सामने आई है कि मलाइका अब अर्जुन से शादी करने जा रही हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved