खेल

अर्जुन तेंडुलकर ने मुंबई की सीनियर टीम में डेब्यू किया, अब IPL में लग सकती है बोली

मुंबई। बाएं हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को मुंबई में हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 21 साल का बेटा अर्जुन अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के लिए क्वालिफाई कर लेगा, क्योंकि उसने मुंबई की टीम के लिए अपना पदार्पण कर लिया है।


मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है, जिसका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया।

अर्जुन मुंबई के लिए विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं और वह उस टीम का भी हिस्सा थे जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है। अर्जुन को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया और उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Share:

Next Post

अब छोटी सड़कें भी बनाएगा लोक निर्माण विभाग

Fri Jan 15 , 2021
कांग्रेस सरकार में ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को सौंप दिया था काम भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने सड़क बनाने के फार्मूले में एक बार फिर परिवर्तन किया है। अब छोटी सड़कें भी लोक निर्माण विभाग बनाएगा। कमल नाथ सरकार ने 10 किलोमीटर से कम लंबाई की सड़कें मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से बनाने […]