
पनागर। हरिद्वार से पूज्य अर्जुनपुरी जी महाराज का आगमन पनागर में हुआ। महाराजश्री के आगमन उपरांत भव्य शोभायात्रा का आयोजन पनागर से खरौद सिधांचल तक निकाली गई। जिसमें जगह-जगह पर महाराजश्री का स्वागत किया गया। ततपश्चात महाराजश्री के साथ कामेश्वरपुरी दास जी महाराज, अशोकानन्द जी महाराज, पगलानंद जी महाराज, केवल पांडेय का भी भव्य स्वागत किया गया। ततपश्चात सिधांचल में महाराज जी का प्रवचन एवम भव्य भंडारे का आयोजन चंदमोली पुरी महाराज द्वारा किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप पटेल, आनंद जैन, सर्वेश मिश्रा, शेलेन्द्र साहू, अजीत नायक, विमल जैन, जवाहर केवट, अंकुर जैन, रामनिवास गौतम, रंजीत यादव, अंकित जैन, नितिन गौतम, पदम मोदी, प्रमोद पटेल, तुलसीराम कुशवाहा, कमलेश व्यास, बेडिलाल कुशवाहा, सतीश पटेल, शैलेश तिवारी, आनंद साहू, सतीश पटेल, योगेश केशरवानी, ब्रजेश ठाकुर, नीरज प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
धर्मसभा का आयोजन आज
पनागर नगर में अर्जुनपुरी जी महाराज एवं कामेश्वरपुरी महाराज के मुखरविन्द से पनागर जगमोहन वार्ड मवेशी बाजार स्तिथ सेड में 3 मार्च को दोपहर 1 बजे से धर्मसभा का आयोजन आयोजक समिति द्वारा किया जा रहा है। जिसमें आसपास के क्षेत्रों के संतों की भी उपस्तिथि रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved