
भोपाल। अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका बट्टी को सर्मसम्मति से चुना गया है। वे पार्टी के संस्थापक एवं अध्यक्ष रहे मनमोहन सिंह बट्टी की बेटी हैं। मोनिका ने पहली बार राजनीति में कदम रखा है और सीधे पार्टी की अध्यक्ष बन गई हैं। मनमोहन सिंह बट्टी का निधन कुछ दिन पहले ही हुआ था। उनके निधन के बाद पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की बैठक बुलाई गई। जिसमें मोनिका बट्टी अपने पिता की नेहरू जैकेट पहनकर पहुंची और उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved