देश मनोरंजन

‘आर्टिकल 370’ की एक्ट्रेस Priya Mani ने खरीदी मर्सिडीज

मुंबई (Mumbai) । साउथ की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मणि (Priya Mani) इन दिनों अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ (article 370) को लेकर चर्चा में हैं। यामी गौतम की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म कश्मीर से ‘आर्टिकल 370’ हटाने के ऐतिहासिक फैसले की कहानी पर बनी है। इस फिल्म में प्रिया मणि ने पीएमओ ऑफिस में सेक्रेटरी की भूमिका निभाई है। उनके रोल की हर जगह सराहना हो रही है। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के सुपरहिट होने के बाद अब प्रिया मणि ने एक खुशखबरी दी है। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रिया मणि ने मर्सिडीज कार खरीदी है।
[relpsot]

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya Mani Raj (@pillumani)


प्रिया मणि ने 74 लाख रुपये की कीमत की सफेद रंग की मर्सिडीज बेंजजीएलसी नई कार खरीदी है। मर्सिडीज दुनिया की महंगी कारों में से एक है। वहीं ‘आर्टिकल 370’ से पहले प्रिया मणि शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार ने सभी का ध्यान खींचा। प्रिया मणि ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह ”फैमिली मैन” सीरीज में भी अहम भूमिका में नजर आई थीं।

Share:

Next Post

Rakul-Jackie को अयोध्या में मिला प्रभु श्रीराम का प्रसादम

Tue Feb 27 , 2024
मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul-Jackie) और फिल्म निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी (jackky bhagnani) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इस नवविवाहित जोड़े के विवाह समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे। अब इस जोड़े को भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मिला है। अयोध्या से उन्हें एक […]