img-fluid

भारत की संप्रभुता से जुड़े जनजातीय संस्कृति बहुल राज्य हैं अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम – राज्यपाल कलराज मिश्र

February 20, 2024


जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम (Arunachal Pradesh and Mizoram) भारत की संप्रभुता से जुड़े (Related to the Sovereignty of India) जनजातीय संस्कृति बहुल राज्य हैं (Are Tribal Culture Dominated States) । राज्यपाल कलराज मिश्र ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।


राज्यपाल मिश्र ने राजभवन में मंगलवार को इन दोनों ही राज्यों के निवासियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि उत्तर—पूर्व के यह दोनों ही राज्य भारत की संप्रभुता से जुड़े जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की अनूठी धरोहर लिए है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की प्राकृतिक संपन्नता और भेदभाव रहित परस्पर मेलजोल की संस्कृति की भी इस दौरान विशेष रूप से सराहना की।

कलराज मिश्र ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम विविधता में एकता की भारत भूमि के विशिष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर भी जोर दिया। इससे पहले उन्होंने इन दोनों राज्यों की स्थापना से जुड़े इतिहास और संविधान से जुड़ी भारतीय संस्कृति के बारे में भी स्थानीय जनों से संवाद किया।

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों ने स्थापना दिवस पर राजभवन में आने के अपने अनुभव साझा करते राज्यपाल मिश्र का आभार जताया। मिजोरम की आपुई और फेली ने गीत और मिजोरम अरुणाचल के लोगों ने वहां की संकृति से जुड़ी समवेत प्रस्तुति दी। सभी ने बाद में राजभवन स्थित संविधान उद्यान का अवलोकन कर सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Share:

  • पंजाब-हरियाणा सीमा पर डेरा डाले किसान, हाइड्रोलिक क्रेन समेत भारी मशीनरी लेकर पहुंचे

    Tue Feb 20 , 2024
    नई दिल्ली। केंद्र के साथ किसान नेताओं की चार दौर की वार्ता विफल रहने के बाद किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली चलो के आह्वान के जवाब में पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू और खनौरी में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved