img-fluid

गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन से केजरीवाल ने किया इनकार, कहा- क्या वे हमें आश्वासन दे सकते हैं कि…

October 05, 2025

नई दिल्‍ली । आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज नाएम में पार्टी कार्यालाय का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौराव पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने गोवा विधानसभा चुनावों (Goa Assembly elections) में कांग्रेस (Congress) के साथ गठबंधन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कांग्रेस के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। गोवा में किसी भी स्थिति में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने ये भी पूछा कि क्या कांग्रेस इस बात का आश्वासन दे सकती है कि कांग्रेस का कोई नेता इस बार बीजेपी में शामिल नहीं होगा।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी के साथ किसी भी हालत में गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस ने गोवा की जनता को सबसे ज्यादा धोखा दिया है। 2017 से 2019 के बीच कांग्रेस के 13 विधायक भाजपा में शामिल हुए और 2022 में 10 और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए। क्या वे हमें यह आश्वासन दे सकते हैं कि जीतने के बाद कोई भी कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल नहीं होगा। कांग्रेस अपने विधायकों को थोक भाव में भाजपा को सप्लाई करती है।


इससे पहले साउथ गोवा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी राजनीति में सेवा करने के लिए आई है और AAP के कार्यकर्ता जो जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोल रहे हैं, वह आपको सेवा करने और पुण्य कमाने का मौक़ा देता है। इंसानों की सेवा करने से भगवान की पूजा करने के समान पुण्य मिलता है। हमारी सभी धार्मिक किताबें इंसानों की सेवा करने का ज्ञान देती हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, वा पर पिछले 60 वर्षों में 14 परिवारों ने कब्जा किया हुआ है। यही लोग चुनाव लड़ रहे हैं और सत्ता में जमे हुए हैं। गोवा की सरकार और यहां के संसाधनों पर चंद परिवारों का कंट्रोल नहीं बल्कि यहां की जनता का कंट्रोल होना चाहिए। 2027 का चुनाव सरकार और पार्टी बदलने का नहीं बल्कि गोवा का सिस्टम बदलने का चुनाव होगा।

Share:

  • पूर्वी यूपी में बारिश ने 136 साल पुराना रिकार्ड किया ध्‍वस्‍त, आज भी भारी बारिश होने का अलर्ट

    Sun Oct 5 , 2025
    लखनऊ । पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) में जारी मूसलाधार बारिश (heavy rain) ने कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वाराणसी (Varanasi) में अक्तूबर में होने वाली वर्षा का रिकॉर्ड टूटा। वहीं गोरखपुर मंडल में दो की मौत हो गई, छह घायल हो गए। वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved