
उज्जैन। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठी महिला कार्यकर्ताओं ने अपने खून से पत्र लिखा है जिसमें विभिन्न मांगें दोहराई है। आज हड़ताल का 30वां दिन है लेकिन कोई भी जन प्रतिनिधि आशा कार्यकर्ताओं की माँग का समर्थन करने नहीं पहुँचा है। आशा सहयोगिनी श्रमिक संगठन के द्वारा 15 मार्च से अनिश्चित हड़ताल की जा रही है जिसके 29वें दिन पर महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिए गए हैं जिसमें सभी महिलाओं ने खून से हस्ताक्षर किए। पत्र में 10 हजार रुपए वेतन करने तथा स्थायी करने की मांग है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved