img-fluid

सरल व्यवहार के धनी अशोक यादव को मिली जीत

November 26, 2022

  • अभिभाषक संघ के कल संपन्न हुए चुनाव में बड़े अंतर से विजय हासिल की -ब्राह्मण वोट बँटना भी एक कारण रहा

उज्जैन। अभिभाषक संघ के चुनाव कल संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद के लिए श्री अशोक यादव को बड़े अंतर से जीत मिली वहीं शाम को परिणाम आने पर भव्य स्वागत भी हुआ। उल्लेखनीय है कि मंडल अभिभाषक संघ उज्जैन के विभिन्न पदों के लिए कल चुनाव हेतु मतदान हुआ, जिसमें वकीलों ने वोट डाले थे और अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला था। पहले से ही लग रहा था कि पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव चुनाव जीत जाएंगे क्योंकि कोरोना काल में उनके द्वारा मदद की गई थी वहीं उनका अच्छा व्यवहार भी एक कारण रहा। ब्राह्मण समाज के 2 उम्मीदवार थे जिसके कारण समाज के तीन सौ वोटों का बँटवारा भी हुआ। श्री यादव ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि वे वरिष्ठ अभिभाषको के साथ मिलकर कार्य करेंगे। मंडल अभिभाषक संघ चुनाव में इस बार अशोक यादव का सुरेंद्र चतुर्वेदी और प्रमोद चौबे से अध्यक्ष पद हेतु त्रिकोणीय मुकाबला था, जिसमें उन्होंने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक 592 वोट प्राप्त किए।


जबकि मुकाबले में सुरेन्द्र चतुर्वेदी को 342 और प्रमोद चौबे को 205 मिले। इस तरह इस बार के चुनाव में अशोक यादव ने अध्यक्ष पद पर बड़े अंतर से तीसरी बार अपनी जीत दर्ज की। श्री यादव अभी तक चार चुनाव लड़े हैं और एक चुनाव हारे थे। इस बार का चुनाव त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण दिलचस्प था, क्योंकि श्री यादव का मुकाबला ब्राम्हण समाज के दो वरिष्ठ अभिभाषकों से था। बावजूद इसके उन्होंने दोनों को बड़े अंतर से हराया। ऐसे में श्री यादव को ब्राम्हण समाज के वकीलों के भी अच्छे खासे वोट मिले। शाम को जब चुनाव परिणाम घोषित हुए तो अभिभाषकों में जश्न का माहौल बन गया। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक यादव सहित अन्य विजेताओं का जोश के साथ पुष्पहारों से स्वागत किया और जीत की बधाई दी।

एक नजर चुनाव में जीत हार के अंतर पर

अध्यक्ष पद हेतु

  • अशोक यादव 592
  • सुरेंद्र चतुर्वेदी 342
  • प्रमोद चौबे 205

उपाध्यक्ष पद हेतु

  • मुकेश उपाध्याय 496
  • गणेश पटेल 303
  • स्नेहिल गेहलोत 171
  • जितेंद्र गोंदिया 163

सचिव पद हेतु

  • प्रकाश चौबे 662
  • शैलेश मनाना 356
  • संतोष सिसोदिया 125

सहसचिव पद हेतु पुस्तकालय

  • अरविंद शर्मा 795
  • सागरसिंह तिरवार 242

कोषाध्यक्ष पद हेतु

  • महेंद्र सोलंकी 609
  • देवेंद्र शर्मा 367
  • संजय सोलंकी 165

Share:

  • विक्रम विश्वविद्यालय की जमीन पर बनेगा International Cricket Stadium

    Sat Nov 26 , 2022
    मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से विश्वविद्यालय का एमओयू-विकसित होगा स्टेडियम, पहले रणजी के मैच होंगे उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तैयार होगा उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की जमीन पर आने वाले दिनों में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनेगा, फिलहाल यहां जो मैदान है, उसे रणजी मैच के लिए तैयार किया जा रहा है, इसके लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved