img-fluid

1600 रुपए रोज़ मिलने की लालच में दस लाख गंवा बैठी आश्रम की सेविका

April 10, 2022

  • युवक ने ब्याज पर पैसा चलाने के नाम पर लगाई चपत, अब कर लिया मोबाइल बंद

भोपाल। बैरागढ़ इलाके में रहने वाली ब्रह्मा कुमारी आश्रम की एक सेविका को जालसाज ने दस लाख रुपए की चपत लगा दी। आरोपी ने रकम के एवज में 1600 रुपए रोज़ का ब्याज देने का वादा किया था। 15-16 दिनों तक युवक ने रकम भी। अब बदमाश का मोबाइल नंबर बंद हो गया है। पीडि़ता ने पुलिस को आरोपी के खाते में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने के प्रमाण दिए तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की लोकेशन नागपुर आ रही है। पुलिस टीम जल्द उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना होगी।


थाना प्रभारी डीपी सिंह के मुताबिक बैरागढ़ में रहने वाली मधु किशनानी (43) ब्रह्मा कुमारी आश्रम में सेविका हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 26 जनवरी को बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर उन्हें सागर सहगल नामक युवक मिला था। ट्रेन में सफ र के दौरान उन्होंने युवक को ज्ञान की बातें बताई, जिससे वह काफ ी प्रभावित हुआ। इस पर दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए और उनकी आपस में बातचीत होने लगी। सागर सहगल ने सेविका को बताया कि वह ब्याज पर पैसे का काम करता है और रोजाना 1600 रुपए ब्याज दे सकता है। इस पर सेविका ने उसके बताए खाते में 50 हजार रुपए ट्रांसफ र कर दिए। इस प्रकार करीब एक-डेढ़ महीने में सेविका ने 10 लाख 30 हजार रुपए उसके बताए खाते में ट्रांसफ र किए। सागर करीब 15-16 दिनों तक उन्हें रोजाना ब्याज की रकम भेजता रहा और उसके बाद अपना मोबाइल फ ोन बंद कर लिया। परेशान होकर सेविका ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसकी जांच पर पुलिस ने सागर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जिस एकाउंट में रुपये जमा कराए गए थे, वह सौंसर जिला छिंदवाड़ा का बताया गया है।

Share:

  • मंगलकारी रवि-पुष्य नक्षत्र में जन्में कौशल्यानंदन भगवान राम

    Sun Apr 10 , 2022
    राजधानी के मंदिरों में भए पकट कृपाला… भोपाल। कौशल्यानंदन भगवान राम का प्राकट्य दिवस राम नवमी आज हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बन रहे मंगलकारी रवि-पुष्य, सर्वार्थसिद्धि और रवियोग के त्रिवेणी संयोग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म का उल्लास मध्यान्हकाल में छाया। घंटे-घडिय़ाल और शंख ध्वनि के बीच भगवान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved