भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मंगलकारी रवि-पुष्य नक्षत्र में जन्में कौशल्यानंदन भगवान राम

  • राजधानी के मंदिरों में भए पकट कृपाला…

भोपाल। कौशल्यानंदन भगवान राम का प्राकट्य दिवस राम नवमी आज हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बन रहे मंगलकारी रवि-पुष्य, सर्वार्थसिद्धि और रवियोग के त्रिवेणी संयोग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म का उल्लास मध्यान्हकाल में छाया। घंटे-घडिय़ाल और शंख ध्वनि के बीच भगवान की जन्म आरती हुई।



इस खास मौके के लिए मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा हुई है। साथ ही बधाई कीर्तन और शोभायात्रा निकाली गई। मां वैष्णो धाम आदर्श नो दुर्गा मंदिर प्लेटिनम प्लाजा के सामने नवरात्रि महोत्सव के समापन पर नवमी पर श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रात: 10 बजे से भजन कीर्तन प्रारंभ होंगे एवं 12 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव शंख ध्वनि के साथ मनाया गया, बधाई गीत गाए गए। मंदिर को गुब्बारों से विशेष तौर से सजाया गया है। भगवान का झूला डाला गया। भगवान राम के बाल स्वरूप का विशेष श्रृंगार किया गया।

Share:

Next Post

चौथे दिन से नहीं बढ़े Petrol-Diesel के दाम

Sun Apr 10 , 2022
कभी भी हो सकती है बढ़ोत्तरी भोपाल। 22 मार्च के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि लगातार चौथे दिन तक पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़े हों। इससे पहले लगातार डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ रहे थे। हालांकि लोगों को आशंका है कि यह राहत केवल अभी की है। पेट्रोलियम कंपनियां कभी भी […]