
बड़वानी। 17 साल के एक लड़के ने बीच बाजार लड़की से पूछ लिया कि क्या तुम मुझसे प्यार करती हो…लेकिन जब लड़की का जवाब ना में आया तो इस लड़के अपना आपा खो दिया। इसके बाद लड़की के साथ इस लड़के ने जो कुछ भी किया उसे जानकर हर कोई हैरान है। मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले (Barwani district of Madhya Pradesh) का है। लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की अपनी बहनों के साथ बाजार में दूध लाने गई थी। उसी वक्त अचानक वहां अचानक उनका पीछा करते दो लड़के पहुंच गये। एक लड़के ने नाबालिग लड़की को प्रपोज किया और पूछा कि तुम मुझसे प्यार करती हो या नहीं?..
बीच बाजार लड़के के इस हरकत को देख कर नाबालिग घबरा गई। उसने तुरंत लड़के को ना में अपना जवाब दिया। लेकिन लड़की के द्वारा प्रपोजल ठुकराए जाने के बाद उस लड़के का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। लड़की ने जब मना किया तो लड़के ने चाकू से लड़की का गला रेत दिया, उसके हाथ की नस काट दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।
लड़की की चीख सुनकर वहां लोग जमा हो गए। लड़की को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की और आरोपी लड़का दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस अब आरोपी लड़के की तलाश में जुट गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved