बड़ी खबर

असम- 2, बंगाल में 8 चरणों में हो सकते हैं चुनाव, इलेक्शन कमीशन बना रहा प्लान

नई दिल्ली। भारत चुनाव आयोग (Election Commission) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2021) के लिए प्लान बना रहा है। पांच में से 3 राज्यों में 1 और 2 अन्य राज्यों में 2-3 और 6-8 चरणों में चुनाव करा सकता है। आयोग ने तमिनलाडु, केरल और पुडुचेरी में 1 फेज में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। वहीं असम में 2-3 चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं।

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में दो विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बंगाल में 7-8 फेज या 5-6 फेज में चुनाव हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि राज्य में 6 या 7 फेज में चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों और चरणों पर आयोग 15 फरवरी के बाद आखिरी मुहर लगाएगा।

चुनाव आयोग के अनुसार तमिलनाडु में 24 मई, पश्चिम बंगाल में 30 मई, असम में 31 मई, पुडुचेरी में 8 जून और केरल में 1 जून 2021 को सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। तमिलनाडु में ई पलानीस्वामी में राज्य में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की सरकार है।

वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्रित्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। इसके साथ ही केरल में पिनराई विजयन की अगुआई में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है। दूसरी ओर असम में सर्वानंद सोनवाल की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वहीं पुडुचेरी में नारायणसामी के मुख्यमंत्रित्व में कांग्रेस की सरकार है। मालूम हो कि तमिलनाडु में 234, पश्चिम बंगाल में 294, असम में 126, पुडुचेरी में 30 और केरल में 140 सीटों पर चुनाव होंगे।

Share:

Next Post

नोडल अधिकारियों को सौंपी कोरोना वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी

Wed Feb 10 , 2021
81 फीसदी पहले दिन नहीं पहुंचे, तो आज 15 हजार को वैक्सीन लगवाने का रखा लक्ष्य इंदौर। फ्रंट लाइन वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया है, जिसमें पहले दिन 81 फीसदी नहीं पहुंचे और आज 15 हजार तक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस-प्रशासन, निगम से लेकर अन्य विभागों […]