देश

असमः BJP नेता का बेतुका बयान, बोले-प्यार का प्रतीक नहीं ताजमहल, शाहजहां अगर मुमताज से…

गुवाहाटी (Guwahati)। असम (Assam) के भाजपा नेता (BJP leader) ने ताजमहल पर बेतुका बयान (Absurd statement on Taj Mahal) दिया है। उन्होंने ताजमहल को प्यार का प्रतीक मानने से इनकार कर दिया। दरअसल, भाजपा नेता और विधायक रूपज्योति कुर्मी (Rupjyoti Kurmi ) ने कहा कि ताजमहल प्यार का प्रतीक नहीं है। शाहजहां (Shah Jahan) ने अपनी चौथी पत्नी मुमताज (4th wife Mumtaz) की याद में ताजमहल बनवाया था। अगर वह मुमताज से प्यार करते थे, तो मुमताज की मौत के बाद तीन बार और शादी क्यों की।


इससे पहले भाजपा विधायक ने मंगलवार को ताजमहल और कुतुब मीनार जैसे स्मारकों को गिराने तक की बात कर डाली थी। उन्होंने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री से ताजमहल और कुतुब मीनार को तुरंत ध्वस्त करने का आग्रह करता हूं। इनकी जगह दुनिया के सबसे खूबसूरत मंदिर बनने चाहिए। उन्होंने इसके लिए अपनी महीनों की तनख्वाह दान करने बात की थी।

चार बार के विधायक और कभी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर आलोचक रहे रूपज्योति कुर्मी ने जून 2021 में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वे कांग्रेस के टिकट पर मरियानी विधानसभा सीट से विधायक बने थे। भाजपा में शामिल होने के बाद रूपज्योति कुर्मी फिर से मरियानी चुने गए।

Share:

Next Post

11 हजार फीट ऊपर उड़ रहे विमान में पायलट की पीठ पर रेंगने लगा कोबरा, कराई आपात लैंडिंग

Thu Apr 6 , 2023
जोहानसबर्ग (Johannesburg)। कभी-कभी लोगों के साथ ऐसे हादसे होते हैं जो काफी भयानक होते हैं। ऐसा ही साउथ अफ्रीका (South Africa ) एक पायलट के साथ हुआ। दक्षिण अफ्रीकी पायलट रूडोल्फ इरास्मस (Pilot Rudolph Erasmus) जब 11,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे, उन्हें पीठ पर ठंडक महसूस हुई और थोड़ी देर के […]