बड़ी खबर राजनीति

Assam Assembly Election : भाजपा 92 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

नई दिल्ली । असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 92 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी ने अपने 84 उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। आज वह अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।


पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा में सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। भारतीय जनता पार्टी कुल 92 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके लिए पार्टी ने अपने 84 उम्मीदवारों की सूची भी तैयार कर चुकी है, जिसकी घोषणा आज हो सकती है।

भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल थे। बैठक के दौरान असम और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा की 126 सीटों पर तीन चऱणों में चुनाव होंगे, जो 27 मार्च से शुरू हो रहे हैं। वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 84 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जिसमें पार्टी को 60 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि, उससे पहले यानी 2011 के चुनाव में भाजपा के पास मात्र पांच सीटें थीं।

Share:

Next Post

Vaccine पर पॉलिसी में क्या बदलाव चाहता है Serum Institute? PMO को लिखी चिट्ठी

Fri Mar 5 , 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की डोज़ लोगों को दी जा रही है। वैक्सीनेशन के अभियान के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को एक चिट्ठी लिखी गई है। […]