
गुवाहाटी. असम (Assam) में वायु सेना (Air Force) का एक सुखोई-30 MKI (Sukhoi-30 MKI) लड़ाकू विमान (fighter plane) एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी और जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस दुखद घटना में विमान में सवार दोनों पायलट (pilots) बलिदान हो गए।
वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह विमान एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकला था। इसने गुरुवार शाम को जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया और वह रडार से अचानक गायब हो गया। इसके बाद वायु सेना ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया।
हादसे वाली जगह जोरहाट एयरबेस से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। काफी खोजबीन के बाद विमान का मलबा कार्बी आंगलोंग के दुर्गम इलाके में मिला। वायु सेना ने इस पूरी घटना की जांच का आदेश दे दिए हैं। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा किन पर परिस्थितियों में हुआ है। बता दें कि, सुखोई-30 MKI भारतीय वायु सेना का एक शक्तिशाली और आधुनिक लड़ाकू विमान है। इस हादसे से वायु सेना को बड़ा नुकसान हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved