img-fluid

असम चुनाव : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया घोषणा पत्र, 10 साल के विकास पर जोर…

March 31, 2026

 

गुवाहाटी. केंद्रीय वित्त (Finance Minister) मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने असम विधानसभा चुनावों (Assam Elections) से पहले भाजपा (BJP) का घोषणा पत्र (Manifesto) जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने असम में पिछले दस वर्षों में जो विकास कार्य किए, वह कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर पाई।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र असम के लिए एक दशक की परिवर्तन यात्रा पर आधारित है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में किए गए ठोस कामों का जिक्र किया गया है।


  • कांग्रेस पर निशाना
    सीतारमण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उत्तर-पूर्व क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीतियों के कारण असम को 32 साल तक AFSPA के तहत रहना पड़ा, जबकि भाजपा शासन में राज्य में शांति स्थापित हुई और विकास के रास्ते खुल गए।

    युवाओं और अवसरों पर जोर
    निर्मला सीतारमण ने बताया कि भाजपा के शासन में असमी युवाओं के लिए रोजगार और अवसर बढ़े हैं, जिससे कई युवा अब राज्य लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिरता ही विकास की नींव है और भाजपा ने यही असम में साबित किया है।

    भविष्य के वादे
    भाजपा का घोषणापत्र 2026 विधानसभा चुनावों के लिए असम में भूमि, सांस्कृतिक विरासत और आदिवासी लोगों की गरिमा की रक्षा का वादा करता है। पार्टी ने यह संदेश भी दिया कि राज्य की स्थिरता और विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ही भरोसेमंद विकल्प है।

    Share:

  • दुबई पोर्ट के पास ईरान ने तेल टैंकर उड़ाया, 24 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया

    Tue Mar 31 , 2026
    वाशिंगटन। मध्य पूर्व में तनाव के बीच दुबई पोर्ट (Dubai port) के पास तेल से भरे एक कुवैती टैंकर (kuwaiti tanker) पर हमले की खबर सामने आई है। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (KPC) ने दावा किया कि एंकरेज क्षेत्र में हुए इस हमले में टैंकर के बाहरी हिस्से में आग लग गई। जहाज पर करीब 24 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved