नई दिल्ली। असम में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों की समस्याओं को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “असम के लोग काफी हिम्मती हैं और डटकर हालात का सामना कर रहे हैं।इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश असम के साथ है।”
इस दौरान राहुल ने ट्वीटर पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि असम के लोहों की दिक्कतों में पूरा द्वश साथ है। कांग्रेस कार्यकर्ता सभी की मदद को ततपर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस आपदा से भी उबर जाएंगे। राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मुसीबत की घड़ी में जितना संभव हो बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।
उल्लेखनीय है कि असम के 28 जिलों के करीब 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जबकि बाढ़ और भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना का कहर लगातार राज्य में बढ़ रहा है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved