गुवाहाटी । हृदय जनित समस्याओं के चलते असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत को शुक्रवार रात गुवाहाटी के डाउन टाउन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती महंत के स्वास्थ्य पर चिकित्सकों की एक टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिछले वर्ष सितम्बर में भी प्रफुल्ल कुमार महंत को बीमार होने के बाद डाउन टाउन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गाया था। स्नायु और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं के चलते चिकित्सकों के परामर्श के तहत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
असम गण परिषद (अगप) के वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक अध्यक्ष महंत वर्ष 1996 से 2001 तक तथा 1985 से 1990 तक दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
नई दिल्ली। ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में तीन विकेट लेने वाले टी. नटराजन ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। नटराजन पदार्पण मैच में विकेट लेने के मामले में भारत के दूसरे सबसे सफल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं। तमिलनाडु के नटराजन […]
नई दिल्ली। 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी है और इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का 17 सितंबर को जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा जाता है कि वह व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में खुद को काफी अनुशासित (disciplined) रखते हैं। कई मौके पर इसके उदाहरण भी […]
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) गरीब और जरुरतमंद का मसीहा के रूप में उभरे हैं, यहां तक कि बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में अपना जादू चलाने वाले सोनू सूद न केवल एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि आज के समय में वह लोगों के लिए भगवान भी हैं। सोनू सूद ने अपनी […]
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मार्च के महीने में ही लोगों को जून-जुलाई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा। 121 साल के बाद सबसे गर्म मार्च देखा गया। अप्रैल में पारा और ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी […]