बड़ी खबर

Corona : पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, संक्रमितों की संख्या 3,15921 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 636 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 3,15921 हो गई है जिसमें से 302464 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 538 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 11320 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1917 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 182 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 212021 है। जबकि 207763 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3277 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 978 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 35 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 32525 है। जबकि 31345 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 72 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 790 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 367 मरीजों की मौत हुई हैं।

मणिपुर में नये मरीजों की संख्या 193 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 24133 है। जबकि 20640 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 115 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3248 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 240 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये मरीजों की संख्या 30 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 16174 है। जबकि, 15157 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 968 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 49 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में नये मरीजों की संख्या 59 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 11513 है। जबकि 10488 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 915 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 110 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 60 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10991 हो गई है। 9357 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1465 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 61 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 42 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4819 हो गई है। 4395 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 236 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 102 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 35 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3745 हो गई है। 3319 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 21 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं। जबकि 421 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 05 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

संविधान दिवस पर पीएम मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संवाद

Thu Nov 26 , 2020
नई दिल्ली। संविधान दिवस (Constitution Day) के मौके पर आज पीएम मोदी (PM Modi) संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री आज देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री वहीं, नरेन्द्र मोदी देश के सभी विधानसभा के सभापति व पीठासीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे। देश के जिला तथा बूथ केन्द्रों […]