भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां टीकमगढ़ (Tikamgarh) विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के घर पर असम पुलिस (Assam Police) ने दबिश दी है। न्यायालय के आदेश पर असम पुलिस टीकमगढ़ पहुंची है। फिलहाल बंद कमरे में पूछताछ जारी है। टीकमगढ़ जिले के कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर असम पुलिस ने दबिश दी है। यादवेंद्र बुंदेला के बेटे पर किसी मामले में धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसे लेकर असम पुलिस जिले की स्थानीय पुलिस के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के घर पहुंची।
हालांकि असम पुलिस ने अभी अधिक जानकारी नहीं दी है। स्थानीय पुलिस ने घर के आसपास कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं, ताकि कोई अप्रिय स्थिन न बने। फिलहाल बंद कमरे में पुलिस पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि एमपी कांग्रेस ने हाल ही में यादवेंद्र सिंह बुंदेला को टीकमगढ़ जिले से प्रत्याशी घोषित किया हैं।
डेस्क: करवा चौथ हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है. सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती है. करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा […]
हाईकोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका भोपाल। मंत्रालय में दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं लगाने का रास्ता साफ हो गया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रतिमाएं लगाने के खिलाफ लगाई गई जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव व जस्टिस राजीव कुमार दुबे की युगलपीठ ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि […]
ग्वालियर के कमलाराजा में भर्ती है सभी महिलाएं भोपाल। ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में भर्तीं 10 प्रसूताएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जबकि पैरामेडिकल की छात्रा ने परीक्षा में बैठने से पहले जांच कराई तो वह भी संक्रमित निकली। सभी प्रसूताओं का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है। कमलाराजा अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं की जांच […]
राज्य सरकार ने बदली आरक्षण पालिसी, अब नए कर्मचारियों को 3 साल रहना होगा प्रोबेशन पीरियड में…। भोपाल। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से सवर्ण गरीबों के लिए दिए गए 10 फीसदी आरक्षण पर मध्यप्रदेश में भी अमल शुरू हो गया है। सचिवालयीन सेवा की सरकारी भर्तियों में अब सवर्णों के लिए 10 फीसदी […]