img-fluid

असम : टीएसी चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

December 19, 2020

गुवाहाटी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम में तिवा स्वायत्तशासी परिषद (टीएसी) के चुनाव में 36 सदस्यीय परिषद में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर जीत का स्वाद चखा है। शनिवार को आए परिणामों में भाजपा को टीएसी में 33 सीटें मिली हैं। टीएसी की 36 सीटें मोरीगांव, नगांव, होजाई और कामरूप (मेट्रो) जिले के कुछ हिस्सों में फैली है।

बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) चुनाव के बाद, कांग्रेस को तिवा स्वायत्त परिषद में एक और करारी हार का सामना करना पड़ा है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को महज एक सीट मिली। 2015 में पिछले परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। दूसरी ओर, असम गण परिषद (अगप) को 02 सीटों पर जीत मिली है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने अपनी पार्टी के पक्ष में भारी जनादेश मिलने के बाद कहा, “मैं तिवा स्वायत्तशासी परिषद के तहत सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।”

राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा, “कांग्रेस कहीं नहीं है। हमें 2021 के विधानसभा चुनाव में मध्य असम में सभी सीटें मिलेंगी। कांग्रेस अब एक आर्केस्ट्रा पार्टी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा को इसका एहसास होना चाहिए।”

दूसरी ओर, टीएसी के लोगों ने उम्मीद जताई कि भाजपा के सत्ता में आने के साथ तिवा जनसमुदाय का विकास तेज होगा। उल्लेखनीय है कि 17 दिसम्बर को टीएसी का चुनाव हुआ था। मतगणना शनिवार की सुबह 08 बजे से आरंभ हुआ था। मतदान मत-पत्रों के जरिए हुआ था। 01 सीट पर भाजपा निर्विरोध चुनाव जीत गयी थी। 35 सीटों पर चुनाव हुआ था।

Share:

  • छात्रों के लिए 21 से फिर खुलेगा JNU परिसर, बाहरी छात्रों को रहना होगा Self Quarantine

    Sat Dec 19 , 2020
    नई दिल्ली । जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने चौथे चरण में 21 दिसम्बर से परिसर को फिर से छात्रों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली के बाहर से आने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर में आने से पहले सात दिनों तक सेल्फ क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved