
नई दिल्ली। गुजरात (Gujrat) की विसावदर (Visavadar) और पंजाब (Punjab) की लुधियाना पश्चिम सीट (Ludhiana West Seat) पर AAP की शानदार जीत के बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गौरतलब है कि चार राज्यों की पांच विधानसभा (Assembly) सीटों पर हुए उपचुनाव (By-Election) में आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है।
केजरीवाल ने कहा, ‘आज कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आए हैं। 5 सीटों में से 2 सीटों पर आम आदमी पार्टी जीती है। इसके अलावा एक सीट पर बीजेपी, एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस जीती है। AAP ने गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर जीत हासिल की।’
केजरीवाल ने कहा, ‘मैं जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने आप पर भरोसा जताया। एक बड़ा इंटरेस्टिंग डाटा है कि 2022 में फरवरी में पंजाब में चुनाव हुए थे और दिसंबर में 2022 में ही गुजरात में चुनाव हुए थे। उस समय गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर हम जितने मार्जिन से जीते थे, उससे लगभग डबल मार्जिन से हम इस बार जीते हैं। ये इस बात का संकेत है कि पंजाब में हमारी सरकार है और लोग हमारे काम से खुश हैं। पंजाब में उस समय 117 में से 92 सीटें आईं थीं और कहा गया था कि आम आदमी पार्टी की आंधी थी। उस आंधी में हम जितने मार्जिन से जीते थे, आज उससे डबल मार्जिन से जीते हैं। कई लोग कह रहे हैं कि ये 2027 का सेमीफाइनल है। 2027 में तो तूफान आने वाला है।’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved