img-fluid

‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर मजबूत कहानी लेकर आए अनुभव सिन्हा

February 04, 2026

डेस्क। निर्देशक अनुभव सिन्हा और अभिनेत्री तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर एक नई कहानी लेकर आई है। ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी सफल फिल्मों के बाद अब ये जोड़ी फिल्म ‘अस्सी’ लेकर आई है। पिछले दिनों फिल्म की घोषणा की गई थी, तबसे ही दर्शक इसका इंतजार कर रहे हैं। अब आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है और एक बार फिर अनुभव सिन्हा अपनी फिल्म के जरिए कई सवाल खड़े करते हैं।


  • अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज द्वारा निर्मित फिल्म की स्टारकास्ट काफी दमदार है। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, कानी कुसृति और रेवती भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर सामने आने के बाद इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।

    अनुभव सिन्हा की फिल्मों का वैसे भी दर्शकों को काफी इंतजार रहता है। तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की ये साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों साथ में ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्में कर चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी सफल हुई थीं और क्रिटिकली भी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में अब ये जोड़ी ‘अस्सी’ लेकर आ रही है। इसलिए दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

    Share:

  • 'सॉरी मम्मी-पापा...', 9वीं मंजिल से छलांग लगाने से पहले तीनों बहनों ने परिजनों के लिए छोड़ा सुसाइड नोट

    Wed Feb 4 , 2026
    गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी। गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved