बड़ी खबर

टला खतरा, धरती के बगल से 34KM प्रति सेकेंड की रफ्तार से गुजरा एस्‍टेरॉयड

नई दिल्‍ली। अंतरिक्ष (Space) में अक्सर कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जो कभी हमें आश्‍चर्यचकित करता है तो कभी हमें डरने पर मजबूर कर देता है। रविवार की रात अंतरिक्ष में एक ऐसी घटना घटी जो धरती (Earth) के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी। दरअसल कल रात धरती के बेहद करीब से एक एस्टेरॉयड (Asteroid) गुजरा जो अगर धरती से टकरा जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इस एस्टेरॉयड का नाम 2001 FO32 है। ये एस्टेरॉयड धरती के करीब से 34KM प्रति सेकेंड की रफ्तार से गुजर गया।


खगोलविदों के मुताबिक एस्टेरॉयड की ये रफ्तार धरती पर तबाही लाने के लिए काफी थी। रविवार रात करीब 9 बजे एस्टेरॉयड 2001 FO32 पृथ्‍वी से मात्र 20 लाख किलोमीटर दूर से निकल गया। खगोलविदों के मुताबिक अंतरिक्ष के लिहाज से ये गति और दूरी ज्‍यादा नहीं होती है। एस्टेरॉयड पलक झपकते ही गायब हो जाते हैं और अगर ये किसी चीज से टकरा जाएं तो तबाही भी मचा सकते हैं।

नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक अमूमन एस्टेरॉयड इतनी तेज गति से नहीं घूमते हैं। लेकिन जिस तेज गति से ये धरती के पास से गुजरा है उसे देखने के बाद हम कह सकते हैं कि इस गति के पीछे इसका ऑर्बिट है। ये जिस ऑर्बिट में घूम रहा है उसमें सूर्य की ताकत इसे ज्यादा मिल रही है। वैज्ञानिकों ने बताया कि एस्टेरॉयड 2001 FO32 को जब हमने देखा तो पाया कि वह धरती की तरफ 39 डिग्री पर झुका हुआ था, जिसके कारण वह सूर्य के बेहद करीब पहुंच रहा था और उसकी गति बढ़ रही थी।


इटली के सेसानो स्थित वर्चुअल टेलिस्कोप के एस्ट्रोफिजिसिस्ट जियालुका मासी ने कहा कि जब हमने एस्‍टेरॉयल 2001 FO32 को पहली बार देखा था तो वह अंतरिक्ष में काफी तेज चमकदार वस्‍तु की तरह दिखाई दे रहा था। वह तेजी से सूर्य की तरफ जाता था। एस्टेरॉयड 2001 FO32 को सूर्य का चक्‍कर लगाने में 810 दिन का समय लगता था। इस एस्टेरॉयड के बारे में हमें 20 साल पहले पता चला था लेकिन यह कभी भी धरती के लिए खतरा नहीं बना।

Share:

Next Post

Deepika Padukone ने Amitabh Bachchan पर लगाया था अजीबोगरीब आरोप, आप भी रह जाएंगे हैरान

Mon Mar 22 , 2021
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की जोड़ी फिल्म ‘पीकू’ में बेहद पसंद की गई थी। ‘पीकू’ फिल्म में अमिताभ पिता की भूमिका में थे जबकि दीपिका बेटी की भूमिका में थीं। कुछ अलग तरह की स्टोरी और कुछ इन दोनों कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस की वजह से […]