
तीन तलाक का अजीबो-गरीब मामला…
इंदौर। तीन तलाक (triple talaq) का एक अजीबोगरीब मामला (Strange Case) सामने आया है, जिसमें 63 साल की एक वृद्धा को उसके 65 वर्षीय पति ने वाट्सऐप (WhatsApp) और लिखित में तीन तलाक देकर सालों पुराना रिश्ता तोड़ दिया। वृद्धा अब पुलिस की शरण में पहुंची और तीन तलाक कानून (Law) की दुहाई देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
सदर बाजार पुलिस (Sadar Bazar Police) ने बताया कि जूना रिसाला (Juna Risala) की रहने वाली 63 साल की रुखसाना की शिकायत पर पति शकील खान निवासी मराठी मोहल्ला के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि साल 2003 में शकील ने पहली पत्नी से अलग होकर उससे निकाह किया था। निकाह के बाद शकील और रुखसाना एक ही फ्लैट में रहने लगे। आरोप है कि बच्चे नहीं होने की बात पर शकील रुखसाना के साथ मारपीट करता था। 2022 में रुखसाना ने पुलिस को मारपीट की शिकायत करते हुए शकील के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। इसी केस को लेकर शकील की प्रताडऩाएं बढ़ती गईं और उसने 13 जून को वाट्सऐप के माध्यम से रुखसाना को तीन तलाक का मैसेज भेजा। एक मैसेज उसने रुखसाना को लिखित में भी दिया। रुखसाना द्वारा की गई शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने शकील पर प्रकरण दर्ज किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved