मनोरंजन

करियर के शुरुआत में Remo D’Souza ने भूखे पेट गुजारी थीं कई रातें, इस गाने से बदल गई जिंदगी


डेस्क। रेमो डिसूजा फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर हैं। अपने डांस स्टेप से वह अब तक कई बड़े फिल्मी सितारों को नचा चुके हैं। इनमें ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, सलमान खान जैसे सितारे शामिल हैं। हालांकि यह मुकाम उन्होंने रातोंरात हासिल नहीं किया। इसके लिए उन्हें लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। करियर के शुरुआती दौर में रेमो के पास पैसों की काफी कमी रहती थी जिसकी वजह से उन्होंने कई रातें भूखे रहकर गुजारी हैं। लेकिन कड़ी मेहनत और कुछ कर दिखाने के जज्बे के साथ वह इस बुलंदी तक पहुंचे हैं। कोरियोग्राफी के अलावा उन्होंने कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। इनमें से कई फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया है।

इस गाने से चमकी थी किस्मत
आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म रंगीला को रेमो के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। इस फिल्म में उन्हें डांस करने का मौका मिला और उनके करियर की गाड़ी दौड़ पड़ी। इस गाने के बाद रेमो अहमद खान के असिस्टेंट बन गए। बाद में उन्होंने सोनू निगम के एल्बम को भी कोरियोग्राफ किया। इस एल्बम से रेमो का काम लोगों को काफी पसंद आया और उन्हें लगातार प्रोजेक्ट मिलने लगे। संजय दत्त की फिल्म कांटे का आइटम सॉन्ग इश्क समंदर को कोरियोग्राफ करके उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई।


मिथुन ने किया था हैरान कर देने वाला खुलासा
रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुके हैं। एक शो को जज करते समय मिथुन चक्रवर्ती ने उनके बारे में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। मिथुन ने बताया था कि रेमो अपनी पत्नी लिजेल को दिन में 100 बार मिस्ड कॉल करते हैं। इस पर रेमो ने बताया था कि संघर्ष के दिनों में वह ऐसा करते थे, क्योंकि उस समय कॉल बहुत महंगी हुआ करती थी।

अपने करियर में रेमो ने कई हिट गानों को कोरियोग्राफ किया जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म एबीसीडी-2 है। इस फिल्म में वरुण धवन ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसके अलवा उन्होंने एबीसीडी, फालतू और रेस 3 का भी निर्देशन किया है।

Share:

Next Post

आर्यन खान ड्रग्स केस : NCB के मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत, वकील ने कहा- हार्ट अटैक से गई जान

Sat Apr 2 , 2022
मुंबई । कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले (Cordelia Cruz Drug Case) में एनसीबी (NCB) के पंच गवाह प्रभाकर सेल (Prabhakar Cell) का कल निधन हो गया। उनके वकील तुषार खंडारे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा शुक्रवार को चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा (heart attack) पड़ने से उनका निधन […]