img-fluid

गुरुद्वारे में बच्चों ने सीखे प्रेम समानता और सेवा के संस्कार

November 24, 2026

  • गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल की अनूठी पहल

जबलपुर। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक, धार्मिक और नैतिक संस्कारों से जोडऩे के उद्देश्य से ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एक विशेष आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यालय के छोटे विद्यार्थियों को प्रेम नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश द्वार साहिब ले जाया गया, जहां उन्होंने प्रेम, समानता, भाईचारे और नि:स्वार्थ सेवा का संदेश जाना।



  • सैंक्चुअरी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन किए तथा पाठ और अरदास में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने लंगर भी ग्रहण किया। इस दौरान उन्हें लंगर की परंपरा के माध्यम से समानता और सामूहिक सेवा का महत्व समझाया गया, जहां सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। विद्यार्थियों को श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से परिचित कराते हुए एक ओंकार का संदेश समझाया गया। उन्हें बताया गया कि सभी मनुष्य समान हैं और सत्य, ईमानदारी से परिश्रम, प्रेम तथा मानव सेवा ही जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य हैं। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में सभी धर्मों के प्रति सम्मान, सामाजिक सद्भाव और करुणा की भावना विकसित करना था। विद्यालय की प्रधानाचार्या नम्रता कुंदनानी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संदेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष कु. सौम्या जैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कु. रोशनी कुंदनानी उपस्थित रहे। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी आयोजन में सहयोग किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों से बच्चों को विभिन्न धर्मों की महान शिक्षाओं को करीब से समझने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का अवसर मिलता है। आयोजन ने संदेश दिया कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बच्चों को ज्ञानवान बनाने के साथ संवेदनशील, संस्कारवान और मानवता के प्रति समर्पित नागरिक बनाना भी है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी

    ❯

  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved