मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी की अफवाहों के बीच अथिया और राहुल ने दुबई में न्यू ईयर (New year) का वेलकम किया। केएल राहुल (KL rahul) ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं।
उल्लेखनीय है कि राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद पिछले साल दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने इसे ऑफिशियल कर दिया था। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें भी शेयर करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved