
नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री (New Chief Minister) आतिशी (Atishi) होंगी. आज आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की मीटिंग (legislative party meeting) में इस पर फैसला हुआ कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.
सभी विधायकों ने स्वीकार किया प्रस्ताव
दिलीप पांडे ने प्रस्ताव रखा कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री का नाम डिसाइड करें। सभी विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया है। सभी विधायकों ने खड़े होकर प्रस्ताव को स्वीकार किया।
आतिशी को चुना गया विधायक दल का नेता
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव नए मुख्यमंत्री के तौर पर रखा है। उन्हें आप विधायक दल का नेता चुना गया है।
आतिशी ने आप की सबसे बड़ी बगावत में ‘यूटर्न’ मार जीता था केजरीवाल का भरोसा, 9 साल बाद इनाम
अरविंद केजरीवाल नेआतिशी को अपना उत्तराधिकारी चुनकर दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर दिया है। विधायक दल की बैठक मेंखुद अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा।
अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को अपना उत्तराधिकारी चुनकर दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर दिया है। विधायक दल की बैठक में खुद अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी को अपना नेता चुन लिया। पहली बार की विधायक और 2023 में पहली बार मंत्री बनीं आतिशी ने करिश्माई ढंग से यह उंचाई हासिल की है। कभी योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की करीबी रहीं आतिशी ने आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी बगावत में ‘यूटर्न’ मारकर केजरीवाल का भरोसा जीता था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved