
लंदन। रूस के दानिल मेदवेदेव ने एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत लिया है। मेदवेदेव ने फाइनल में विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डोमिनिक थीम को 4-6, 7-6, 6-4 से मात दी।
यह मेदवेदेव के करियर का अबतक सबसे बड़ा खिताब है। यूएस ओपन चैंपियन थीम ने पहला सेट जीत कर इस मैच में अच्छी शुरुआत की।
लेकिन, मेदवेदेव ने बाकी के दो सेट जीतकर शानदार वापसी की। इस खिताब जीत के साथ मेदवेदेव 11 साल बाद इस खिताब को जीतने वाले पहले रूसी खिलाड़ी बने। मेदवेदेव से पहले 2009 में निकोले डेविडेन्को ने यह खिताब जीता था।
बता दें कि, मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में 20 बार के चैंपियन राफेल नडाल को हराया था। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved