img-fluid

MP में हैवानियत, जंगल ले जाकर महिला से दुष्कर्म, पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

April 03, 2026

राजगढ़। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh District) के जीरापुर से दुष्कर्म (Rape) का एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजगढ़ के जीरापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, नर्मदेश्वर कॉलोनी का रहने वाला मुकेश दांगी उसे भंडावद रोड स्थित जंगल की तरफ ले गया। वहां 31 मार्च की रात 10 बजे से लेकर 1 अप्रैल की तड़के 2 बजे के बीच आरोपी ने महिला के साथ तीन बार जबरदस्ती (दुष्कर्म) की।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी मुकेश ने उसे घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस डर और सदमे की वजह से महिला तुरंत पुलिस के पास नहीं जा सकी। आखिरकार, हिम्मत जुटाकर गुरुवार को पीड़िता थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।


  • आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
    महिला की शिकायत मिलते ही जीरापुर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। आरोपी मुकेश दांगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 87 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी आदित्य सोनी के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।

    Share:

  • गांदरबल एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने

    Fri Apr 3 , 2026
    श्रीनगर । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने गांदरबल एनकाउंटर की (Into Ganderbal Encounter) मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया (Ordered Magisterial Inquiry) । यह कदम उस समय उठाया गया, जब एनकाउंटर के बाद इलाके में भारी आक्रोश और विवाद पैदा हो गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved