भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में युवक -युवती पर कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास

  • लड़की से एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। रविंद्र भवन के सामने रविवार की रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक कार चालक ने टू व्हीलर पर सवार युवक और युवती को टक्कर मारने के बाद कार से कुचलने का प्रयास किया। हत्या की कोशिश से पूर्व आरोपी कार चालक और युवक-युवती के बीच बहसबाजी हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़की से एक तरफा प्यार करता है। दूसरे लड़के के साथ युवती को देख भड़क गया और वारदात को अंजाम दिया। दोनों घायलों का हमीदिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



श्यामला हिल्स थाने के टीआई हाकम सिंह पंवार के अनुसार राशि पुत्री प्रवीण भारद्वाज (24) विजय नगर लालघांटी में रहती है और निजी कॉलेज की छात्रा है। आरोपी सोम्य सारस्वत कोटरा का निवासी है। दोनों एक ही समाज के हैं तथा एक कार्यक्रम में दोनों के बीच डेढ़ साल पहले मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों कॉल पर बातचीत करने लगे। पीडि़ता आरोपी को अच्छा दोस्त मानती थी। इसी दोस्ती को वह प्रेम समझ बैठा और लड़की पर बात-बात पर हक जताने लगा। उसे कहीं आने-जाने पर टोकने लगा। इसी से नाराज होकर राशि ने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया था। रविवार रात करीब आठ बजे राशि अपने दोस्त शितिज भौमिक के साथ घूम रही थी। तभी आरोपी ने उसे देख कॉल किए। लड़की ने फोन नहीं उठाए तो आरोपी ने पीछा कर उसकी गाड़ी को रविंद्र भवन के पास में रोक लिया। वहां आरोपी और युवक-युवती के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। बाद में लड़की दोस्त के साथ उसके वाहन पर पीछे बैठकर जाने लगी। तभी आरोपी ने अपनी कार से राशि और उसके दोस्त के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राशि को सिर, हाथ व पांव में गंभीर चोट आई हैं। जबकि शितिज भी जख्मी हो गया। दोनों का हमीदिया में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के पूर्व राशि और उसका दोस्त बोट क्लब से घूमकर लौट रहे थे।

आरोपी की मां ने पुलिस को छकाया
पुलिस सूत्रों की माने तो आज सुबह करीब 6 बजे श्यामला हिल्स थाने की टीम ने आरोपी के निवास में दबिश दी। जहां उसकी मां ने पुलिस टीम को करीब चार घंटे तक घर में प्रवेश ही नहीं करने दिया। सुबह करीब साढ़े दस बजे तक पुलिस की टीम आरोपी के घर को घेरे खड़ी रही और उसकी मां को गेट खोलने ेलिए मनाती रही।

Share:

Next Post

फायरिंग कर 6 लोगों को घायल करने वाला रिटायर्ड सैनिक गिरफ्तार

Tue Apr 26 , 2022
पुलिस से बोला आरोपी- नहीं चलाता गोली तो पूरे घर को तहस-नहस कर देती भीड़ भोपाल। पिपलानी के विवेकानंद कालोनी में सोमवार शाम सात बजे फायरिंग कर दो युवतियों सहित आधा दर्जन लोगों को घायल करने वाले रिटायर्ड सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि भीड़ ने […]