बड़ी खबर

अयोध्या दीपोत्सव: 5 लाख 84 हजार 5 सौ 72 दीपक जलाए गए

अयोध्या। चतुर्थ दीपोत्सव में 5 लाख 84 हजार 5 सौ 72 दीपक जलाकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर चौथा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 
छोटी दीपावली के मौके पर पावन व सलिल सरयू नदी के तट पर शुक्रवार को अयोध्या में त्रेता युग जीवंत हो उठा। यहां हेलिकॉप्टर से राम की पैड़ी के रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम, सीताजी तथा लक्ष्मण के स्वरूप के उतरने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने स्वागत किया। शाम ढलते ही साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीपों से राम की पैड़ी रोशन हो गई। (हि.स.
Share:

Next Post

अयोध्या में जीवंत हुआ त्रेता युग, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

Fri Nov 13 , 2020
अयोध्या।  दीपावली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या में त्रेता युग जीवंत हो उठा। लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या वापसी पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी आगवानी की। पुष्पक विमान के रूप में हेलीकॉप्टर से माता सीता और अनुज लक्ष्मण […]