भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आयुष जूनियर डॉक्टर्स का स्टायपेंड बढ़ा

  • 10 हजार आयुर्वेदिक, होम्योपैथी-यूनानी चिकित्सा छात्रों को फायदा

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी आयुष कॉलेजों में पढऩे वाले जूनियर डॉक्टर्स को बढ़ा हुआ स्टायपेंड मिलेगा। डेढ़ महीने पहले प्रदेश भर के आयुष जूनियर डॉक्टर्स ने 10 दिन तक काम बंद हड़ताल की थी। आयुष विभाग के अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर जूडा ने हड़ताल खत्म कर दी थी। अब आयुष विभाग ने स्टायपेंड बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। फस्र्ट ईयर से थर्ड ईयर तक के छात्रों को हर महीने करीब सात हजार से ज्यादा का स्टायपेंड बढ़कर मिलेगा। हालांकि विभाग के फैसले से छात्र संतुष्ट नहीं हैं। आयुष जूडा नेताओं का कहना है कि हमें लिखित में यह आश्वासन दिया गया था कि एलोपैथी जूडा के बराबर आयुष चिकित्सा छात्रों को स्टायपेंड मिलेगा। इसे सीपीआई से लिंक किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने इन दोनों मांगों को पूरा नहीं किया।


किन छात्रों को होगा कितना फायदा
इंटर्नशिप (स्नातक प्रशिक्षु) छात्रों को अभी 7,000 रूपए स्टायपेंड मिलता था, अब 8,400 यानी 1,400 रूपए बढ़कर मिलेगा। वहीं फस्र्ट ईयर (पीजी) के छात्र को 40,000 की जगह 47,272, सेकंड ईयर (पीजी) के छात्र को 42,000 की जगह 49,367, थर्ड ईयर (पीजी) के छात्र को 44,000 की जगह 51,458 और होम फिजिशियन(गृह चिकित्सक) को 30,000(समेकित वेतन) की जगह 35,250 रूपए प्रतिमाह मिलेगा। गौरतलब है कि दो महीने पहले 23 फरवरी से 5 मार्च तक भोपाल समेत प्रदेश भर के आयुष जूनियर डॉक्टर्स ने हड़ताल की थी। आयुर्वेदिक जूडा के बाद होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा छात्रों ने काम बंद कर दिया था। इसमें आयुष विभाग के अधिकारियों ने आयुष जूडा को लिखित आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करा दी थी।

Share:

Next Post

जरूरतमंदों की सेवा करने से बढ़कर कोई धर्म नहीं: शिवराज

Fri Apr 8 , 2022
कटनी जिला चिकित्सालय अब कर्मयोगी सत्येंद्र पाठक के नाम से जाना जाएगा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कर्मयोगी स्व. सत्येन्द्र पाठक ने हमेशा दूसरों की भलाई का काम किया है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन जनहित के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। गरीब कन्याओं के विवाह, गरीबों के इलाज और शिक्षा […]