img-fluid

आजमगढ़ : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली की आपस में टक्‍कर, पांच की मौत

April 30, 2023

आजमगढ़ (Azamgarh) । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ जिले में बड़ा हादसा (accident) हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) पर ट्रैक्टर ट्रॉली (tractor trolley) और बोलेरो (bolero) की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार, लखनऊ से आ रही बोलेरो की शनिवार की देर रात लगभग 11 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

एएसपी सिटी शैलेन्द्र लाल के अनुसार, शनिवार की रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास रात साढ़े 11 बजे लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रही बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन महिला और दो पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं एक महिला किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल जिला अस्पताल भेज गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सभी देवरिया जिले के रहने वाले हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Share:

  • पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा, गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, देखिए हादसे की तस्वीरें

    Sun Apr 30 , 2023
    लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में रविवार (30 अप्रैल) को एक फैक्ट्री में गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा ग्यारसपुरा की फैक्ट्री में सुबह 7:15 बजे हुआ। गैस रिसाव के चलते कई लोग लोग बेहोश हो गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके को सील […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved