
भोपाल। राजधानी में बदमाशों के दिलों से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। बीती रात अयोध्या नगर इलाके में बी.कॉम के छात्र पर कुछ युवकों ने शराब पार्टी करने के लिए रकम देने की अड़ी डाली। पैसा देने से इनकार करने पर तीन आरोपियों ने फरियादी को जमकर पीटा इसके बाद में छात्र के एक हाथ पर धारदार हथियार से कोहनी से लेकर कलाई तक गहरा वार कर दिया। वहीं मामले में पुलिस ने अड़ीबाजी के साथ मारपीट की साधारण धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। हालांकि एक युवक को पुलिस ने हिरासत मेें ले रखा है। उल्लेखनीय है कि बीते 24 घंटे में शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में चाकूबाजी की चार अन्य वारदातें दर्ज की जा चुकी हैं। एक भी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved