img-fluid

दशहरे पर निकली बाबा महाकाल की सवारी, जाना प्रजा का हाल

October 15, 2021

उज्जैन।विजयादशमी पर भगवान महाकाल (Lord Mahakal on Vijayadashami) की सवारी महाकाल मंदिर दशहरा मैदान सीमान्लंघन के लिए निकली। दशहरा मैदान में शमी के वृक्ष के नीचे बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया गया। निर्धारित मार्ग से निकली सवारी में पिछले वर्ष अनुसार केवल स्टाफ ही मौजूद रहा।

एडीएम संतोष टैगोर और एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बाबा महाकाल की सवारी को रवाना किया। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सायं पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर भगवान के होल्कर (मुखारविन्द) स्वरूप के दर्शन देने के लिए रवाना हुए।



प्रतिवर्ष परम्परानुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व मनाया गया। बाबा महाकालेश्वर वर्ष में एक बार नये शहर में भ्रमण करने तथा भक्तों को दर्शन देने के लिए जाते हैं। भगवान महाकाल नगर में भ्रमण करते हैं तो भौतिकता पर आध्यात्म की विजय होती है। भगवान महाकाल की सवारी में महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी/पुरोहित, गणमान्य नागरिक आदि शामिल थे।

सवारी महाकाल मंदिर से दौलत गंज, मालीपुरा होती हुई देवास गेट, चामुण्डा माता चौराहा से ओव्हर ब्रिज होते हुए, फ्रीगंज टावर, माधव नगर चिकित्सालय के सामने पुलिस कंट्रोल रूम होती हुई दशहरा मैदान पर पहुंची। सवारी मार्ग में जनता द्वारा जगह-जगह महाकालेश्वर भगवान का स्वागत किया गया। पूजन के पश्चात सवारी वापसी में ओव्हर ब्रिज से संख्याराजे धर्मशाला, देवास गेट, मालीपुरा, तोपखाना, महाकाल घाटी होकर महाकालेश्वर मंदिर पहुंची।

इस अवसर पर राजेश सिंह भदौरिया,अनिल जैन कलुहेडा, आश्विन व्यास,देवेन्द्र शर्मा,विनय सुगंधी, ज्ञानेष सोनी, मनोजसिंह भदौरिया, सुनील गुप्ता, सोहन ठाकुर धर्मेन्द्र राठौर, विजय गायकवाड़,किशोर बागवान, लोकेश मालवीय सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

Share:

  • मप्र में मिले कोरोना के 06 नये मामले, 11 स्वस्थ हुए

    Sat Oct 16 , 2021
    भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 06 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 11 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 92 हजार, 675 हो गई है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved