बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र में मिले कोरोना के 06 नये मामले, 11 स्वस्थ हुए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 06 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 11 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 92 हजार, 675 हो गई है। वहीं, राज्य में आज कोरोना से लगातार पांचवें दिन कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।


बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 59,002 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 06 पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आईं। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.01 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,92,675 हो गई। नये मरीजों में भोपाल के 3, इंदौर के 2 और धार का एक व्यक्ति शामिल है। वहीं, राज्य में आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां पांच दिन से मृतकों की संख्या 10,523 पर स्थिर है।

प्रदेश में अब तक कुल 1,94,13,024 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,92,675 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें से 7,82,046 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 11 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 106 है।

इधर, प्रदेश में 15 अक्टूबर को 04 हजार, 175 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 6 करोड़ 59 लाख 47 हजार 271 डोज लगाई जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्रः जगह-जगह हुआ रावण का दहन, भंडारों के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Sat Oct 16 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में अधर्म पर धर्म की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व “दशहरा” शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी शहरों और नगरों में जगह-जगह रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्म के पुतलों का दहन किया गया, हालांकि, कोरोना के चलते इस बार भी […]