img-fluid

खामेनेई की मौत पर बाबा रामदेव का बयान: ‘व्यक्ति खत्म हो सकता है, विचार नहीं’

March 28, 2026

नई दिल्‍ली। योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर (Ali Khamenei) की मौत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को मारा जा सकता है, लेकिन उसके विचारों और जज़्बे को खत्म नहीं किया जा सकता।

एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या (Benjamin Netanyahu) द्वारा की गई कार्रवाई सही थी, तो बाबा रामदेव ने कहा, “आप किसी व्यक्ति को मार सकते हो, लेकिन उसके जज्बे, विचार, दर्शन और वीरता को कम नहीं कर सकते।”

उन्होंने आगे कहा कि ईरान के शिया समुदाय को मिटाना संभव नहीं है और बड़ी संख्या में लोग खामेनेई के विचारों को मानते हैं। बाबा रामदेव ने डोनाल्‍ड ट्रंप और नेतन्याहू की आलोचना करते हुए कहा कि यह युद्ध मानवता के खिलाफ है और इसके परिणाम लंबे समय तक देखने को मिल सकते हैं।



  • युद्ध से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

    बताया जा रहा है कि 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष में Iran पर United States और Israel ने संयुक्त हमला किया था। इस दौरान खामेनेई समेत कई वरिष्ठ नेता और सैन्य अधिकारी मारे गए।

    इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी क्षेत्र में हमले तेज कर दिए। Dubai, Qatar, Kuwait और Bahrain में अमेरिकी ठिकानों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आईं।

    ईरान ने साथ ही Strait of Hormuz पर नियंत्रण कड़ा कर दिया, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई। इस मार्ग से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की आवाजाही होती है।

    करीब एक महीने से जारी इस संघर्ष के बीच फिलहाल युद्ध समाप्त होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं और क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

    Share:

  • ड्राइवर से सुपरस्टार तक ऋषभ शेट्टी की प्रेरक कहानी जिसने बड़े सितारों को भी पछाड़ा..

    Sat Mar 28 , 2026
    नई दिल्ली:फिल्म इंडस्ट्री (film industry) में सफलता की कहानियां अक्सर संघर्ष से होकर गुजरती हैं और ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है कन्नड़ सिनेमा (Kannada Cinema)के स्टार ऋषभ शेट्टी (Star Rishab Shetty)की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत (humble beginning) से अपने करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज वह ना सिर्फ एक सफल अभिनेता (actor) हैं, बल्कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved