विदेश

Baba Vanga की भविष्यवाणी, अभी तक 85% सही साबित हुई

साल 2021 को लेकर बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba vanga Predictions 2021) ने हैरान कर देने वाली भविष्यवाणियां की हैं। उन्हें बाल्कन का नास्त्रेदमस कहा जाता था। बाबा वेंगा ने कई ऐसी ऐताहासिक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी जो आगे चलकर बिल्कुल सच साबित हुई हैं। 1911 में जन्मी वेंगा की 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई थी।

बाबा वेंगा की मौत साल 1966 में हुई थी, लेकिन अपनी मौत से पहले उन्होंने सोवियत यूनियन के विघटन, 9/11 अटैक (2001), प्रिंसेस डायना की मौत (1997), चेर्नोबिल की आपदा और जापान सूनामी (2004) जैसी ऐताहासिक भविष्यवाणियां की थी। ऐसा कहा जाता है कि बाबा वेंगा की लगभग 85 फीसद भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। इनकी भविष्यवाणी में 5079 तक का उल्लेख मिलता है, वो साल जिसमें दुनिया का अंत हो जाएगा।

आसमान से आफत : भविष्यवाणी के मुताबिक, 2021 में रूस के आसपास के हिस्से पर उल्का-पिंड गिरेंगे। न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा, बल्कि यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है। बाब वेन्गा का ये भी दावा है कि इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है।

चीन का दुनिया पर कब्जा : एक विशालकाय ड्रैगन का मानवता पर कब्जा होगा। तीन दिग्गज एकजुट होंगे। कुछ लोगों के पास रेड करेंसी होगी। वांगा ने इसमें 100 और 5 के आगे बहुत सारे जीरो होने की भविष्यवाणी की थी। विश्लेषकों के मुताबिक, वो विशालकाय ड्रैगन चीन है, जो एक सुपरपावर बन गया है। तीन दिग्गजों से मतलब रूस, भारत और चीन है। 100 युआन और 5000 रूबल नोट लाल रंग के होते हैं।

ट्रंप को बीमारी : बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबित, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भयंकर बीमारी की चपेट में आएंगे। ये बीमारी ट्रंप को बहरा कर देगी और वो ब्रेन ट्रॉमा के भी शिकार हो सकते हैं।

व्लादिमीर पुतिन की हत्या : बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के मुताबिक, 2021 में यूरोप बुरा आर्थिक हालात से गुजरेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश रची जाएगी। देश की सीमा की के भीतर ही उनकी जान का जोखिम बढ़ेगा।

कैंसर का इलाज : 21वीं सदी की शुरुआत में मानवता को कैंसर से छुटकारा मिलेगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, वो दिन आएगा जब कैंसर जैसी भयंकर बीमारी लोहे की चेन से बंध जाएगी।

ब्रह्माण्ड में जीवन की खोज : इसके अलावा ब्रह्माण्ड में जीवन की खोज की जाएगी और अचानक यह स्पष्ट हो जाएगा कि पृथ्वी पर जीवन कैसे मिला। अगले 200 वर्षों में लोग अपने आध्यात्मिक भाई-बहनों के साथ दूसरी दुनिया से संपर्क करेंगे।

प्रलयकारी आपदाएं : पूरी दुनिया प्रलायकारी आपदाओं का संकट झेलेगी। लोगों की चेतना में बदलाव आएगा। ये एक मुश्किल समय होगा। लोग आस्था के आधार पर बंटे होंगे। मौजूदा हालात में हम मानवता पर चोट करने वाली ऐसी कई विनाशकारी घटनाओं के गवाह हैं।

आसमान में उड़ेंगी ट्रेनें : सूर्य के प्रकाश के इस्तेमाल से ट्रेनें उड़ाई जाएंगी। पेट्रोल का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा। हालांकि सोलर एनेर्जी को लेकर लोगों के बीच चर्चा अभी से बढ़ रही है। इसलिए उनकी ये भविष्यवाणी भविष्य के लिए उपयुक्त नहीं लगती है।

Share:

Next Post

गिफ्ट देने आया कोरोना सांता क्लॉज, 157 लोग हुए बीमार, 18 की मौत

Sun Dec 27 , 2020
एक केयर होम में कोरोना संक्रमित सांता क्लॉज के आने की वजह से वहां रहने वाले 121 लोग और 36 स्टाफ कोरोना से संक्रमित हो गए। बाद में कोरोना संक्रमित होने वाले 18 लोगों की मौत हो गई। यह घटना बेल्जियम की है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दो हफ्ते पहले सांता क्लॉज अपने […]