
संत नगर। उपनगर कि थाना पुलिस अब दीपावली त्यौहार तक रोजाना सुबह-शाम पैदल ही यहां के व्यस्ततम तथा सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करेगी। शनिवार को थाना स्टाफ ने मेन रोड पर फ्लैग मार्च भी किया। थाना प्रभारी शिवपाल कुशवाहा द्वारा समस्त स्टाफ को बताया गया कि समस्त स्टाफ गणना के बाद संपूर्ण थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण करेगा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था व आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था संदिग्ध व्यक्ति को चेक करेंगे ताकि क्षेत्र में कोई भी घटना घटित ना हो सके। उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया कि लगाए गए सभी पाइंटो पर वे सही ढंग से नौकरी करेंगे आने जाने वाले वाहनों को चेक करेंगे कोई संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में मिलता है तो थाने लाकर पूछताछ करेंगे उचित कार्रवाई करेंगे व आमजनता के बीच जाकर जन संवाद करेगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved